हेसल में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्रपूजन

 

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार आश्विन शुक्ल पंचमी को हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर में मातृशक्ति- दुर्गावाहिनी के द्वारा शस्त्रपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर झारखंड प्रदेश मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज ने उपस्थित माता-बहनों को शस्त्र पूजन एवं दुर्गावाहिनी की स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी दुर्गा माता के हाथों में शस्त्र है, वैसे ही सभी बहनों को भी अपने घर मैं शस्त्र रखना चाहिये। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने सभी बहनों को नवरात्रि की शुभकामना दी। कार्यक्रम में उषा सिंह, रुक्मिणी देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, आशा देवी, रंजु सिंह, रेणु अग्रवाल, बनानी राय, मौसमी राय, चन्द्रकान्ता देवी, आरती देवी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। उक्त जानकारी विहिप के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse