टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड क्षेत्र के तमाम पंचायत समिति सदस्यों भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होते हुए बैठक की, जिसमें प्रखंड और अंचल में पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ भ्रष्टाचारमुक्त करने की बात हुई। सभी पंससों और उनके प्रतिनिधियों ने एक प्रेस रिलीज जारी कर प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि पदाधिकारियों और दलालों के बीच साठ-गांठ से प्रखंडवासी काफी परेशान हैं। इससे सभी पंचायत समिति सदस्य नाराज दिखे। इनके मुताबिक बिना घूस दिये कोई काम नहीं होता है। मनमानी तरीके से नियम विरुद्ध पदाधिकारी 10 से 15 हजार गाय शेड में ले रहे हैं। यह भी बताया गया कि पहले पदाधिकारी एक पंचायत में 5 गाय शेड की बात कह रहे थे, लेकिन अब पैसे लेकर 10 से 15 शेड के लिए राजी हो रहे हैं। जिससे ब्लॉक के पदाधिकारियों का भ्रष्टाचार सार्वजनिक होता दिख रहा है। इसके खिलाफ पंसस आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जल्द अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस बैठक में विक्की कुमार धवन, मुकेश उपाध्याय, मुरली प्रसाद मेहता, प्रदीप मेहता, उमेश रविदास, संतोष कुमार मेहता, मनोज कुमार यादव, कुलदीप प्रसाद मेहता, रंजीत कुमार समेत सभी पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse