टीम एबीएन, हजारीबाग/बड़कागांव। जिले में एंटी नक्सल आॅपरेशन में लगे सुरक्षाबलों और पुलिस को शुक्रवार सुबह बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी व बड़कागांव थाना क्षेत्र से सटे जंगलों में 22 बटालियन सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम व तृतीय प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें टीपीसी के द्वारा पुलिस पर 5 राउंड गोली चलायी गयी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी, जिसमें एक टीपीसी उग्रवादी सब जोनल कमांडर अर्जुन करमाली के पैर में गोली लग गयी जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 9 एमएम का देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गये उग्रवादी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 29 जुलाई को पुलिस जीप पर टीपीसी के सब जोनल कमांडर ने गोली चलाई थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये थे। जिसके बाद 29 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव और केरेडारी के बीच जंगल में टीपीसी उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गयी। छापेमारी दल में दुर्गेश कुमार, श्याम चंद्र सिंह, चंद्र गोराई, उत्तम तिवारी, बजरंग महतो, आनंद आजाद शामिल थे। साथ ही पुलिस कप्तान ने बताया कि 15 लाख के इनामी नक्सली कारू यादव को महाराष्ट्र के मुंबई से 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के आधार पर कालू यादव की निशानदेही पर केरेडारी थाना क्षेत्र के वर्क सोमा जंगल में भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बरामद हुई है। हथियारों में से कुछ हथियार पुलिस से लूटे हुए हथियार भी है। बताया कि कालू यादव पर विभिन्न जिलों में मामला दर्ज है। जिसमें कारण उसे बिहार, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल और उड़ीसा की पुलिस रिमांड पर ले सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse