सात्विक आहार और उच्च विचार सफल जीवन का मूल मंत्र : प्राचार्य एसके मिश्रा

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची के विद्यार्थी नवरात्रि का त्योहार विशेष हर्ष - उल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के होनहार बच्चों ने सात्विक आहार के पाक कला का अद्भुत दृष्टांत पेश किया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ दिनों तक देवी की आराधना करते हुए फलाहार, शुद्ध सात्विक आहार ग्रहण करने की परंपरा है। किसी भी त्योहार के अवसर पर बच्चे सबसे अधिक उत्साहित रहते हैं। इसलिए त्योहार में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें जिम्मेदार सदस्य बनाने के लिए आवश्यक है। विद्यालय की कक्षा प्रथम तथा द्वितीय के तकरीबन 150 बच्चों ने नवरात्रि के मद्देनजर धूम्र मुक्त व्यंजन बनाने के नए तरीकों को पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनद रहे नवरात्रि के पुनीत अवसर पर व्यक्तिगत एवं सामाजिक शुचिता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सात्विक भोजन के महत्व को प्रतिपादित किया। इस प्रकार के व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शक्ति एवं स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। इन नन्हें बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में भारतीय परंपरागत व्यंजनों के प्रति रुचि जगाने का यह उत्कृष्ट उपाय हो सकता है। खुद के द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चख कर बच्चे उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिये। काम करके सीखने का यह नायाब तरीका बच्चों में काम के प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा। इस अवसर पर बच्चे परंपरागत रसोइये का परिधान भी धारण किए हुए थे।इस क्रम में उन्हें काम के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों से भी अवगत करवाया गया। समूह में काम करने की सीख दी गई तथा स्वच्छता का महत्त्व भी समझाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse