टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के मंडल कमेटी के आह्वान पर लोको पायलट बलदेव प्रसाद एवं सहायक लोको पायलट विपिन कुमार का गलत स्थानांतरण के खिलाफ़ कोडरमा रेलवे स्टेशन के सात नम्बर प्लेटफॉर्म स्थित चालक लॉबी के समक्ष सैकड़ों रेल चालक एवं गार्ड ने मौन विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि एक खाली मालगाड़ी 26 सितंबर को अचानक भारी बारिश के कारण एवं घाट सेक्शन में अप ग्रेडिएंट चढ़ाई के कारण चढ़ नहीं पाया था। लोको पायलट इंजन रेक को खींचने में विफल रहा। जिसके कारण उक्त चालकों का स्थांतरण कोडरमा से सिंगरौली कर दिया गया है। जबकि इन लोगों का कोई गलती नहीं है। इस गलत स्थानांतरण के खिलाफ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन रेल प्रशासन से मांग करता है उक्त लोको पायलट का गलत स्थानांतरण को तुरंत रद्द करे। यदि ये गलत ट्रांसफर अधिकारीयों के द्वारा रद्द नहीं किया जाता है तो अलारसा आगे भी विरोध कार्यक्रम को जारी रखेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse