असामाजिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए रांची पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप्प नम्बर

 

टीम एबीएन, रांची। एक तरफ जहां राजधानीवासी दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तरह से उत्साह में हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व शहर के माहौल को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शहर में लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। इस वजह से लोगों के मन में भय पैदा हो रहा है। इधर, पुलिस पूरे मामले को लेकर अलर्ट है। रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर रांची पुलिस के द्वारा पंपलेट जारी कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम का व्हाट्सएप नंबर 6299423768 जारी किया गया है। इसके अलावा आप 100 डायल और 112 पर भी कॉल कर पुलिस को किसी भी आसामाजिक गतिविधि के संबंध में सूचना दे सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse