टीम एबीएन, पलामू। झारखंड में पलामू पुलिस के विशेष दल ने हत्या समेत 12 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पलामू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई, जब अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम (50) पाण्डु थानान्तर्गत ढांचाबार गांव में अपने परिवार से मिलने आया था। सिन्हा ने बताया कि यह नक्सली मुख्य रूप से गढ़वा जिले में सक्रिय था। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के दस्ते का पहले सदस्य रहा है। बैठा बाद में मुख्य धारा में आ गये थे और चुनाव जीत कर झामुमो के सांसद बने थे। अमरनाथ माओवादी पृथ्वी दुसाध के सशस्त्र दस्ते के सक्रिय सदस्य के रूप में भी उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उन्होंने बताया कि वह हत्या और मुठभेड़ जैसे 12 से अधिक मामलों में वांछित था। सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ की उम्र को देखते हुए माओवादियों के नेताओं उसे हथियारबंद दस्ते से अलग कर दिया था और उसे अब माओवादी विचारधारा को फैलाने और कम उम्र के लङ़कों को इकट्ठा कर नया दस्ता बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। बैठा संसदीय राजनीति में आने पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर थे। बाद में वह मुख्य धारा में आ गये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse