टीम एबीएन, रांची। राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण दुर्गा पूजा के लिए लगे पंडालों का मजा खराब हो रहा है। बुधवार के दिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राजधानी रांची में भी बुधवार की सुबह अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर गुरुवार के दिन भी कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तेज बारिश के आसार हैं। 1 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है। जिसके कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में इसका असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर और 30 सितंबर को राज्य में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की है। बीते 24 घंटों में राज्य में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिसमें कोडरमा में 90.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा इस दौरान देवघर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। आज राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बीते दिनों से लगातार बारिश ने लोगों को और किसानों को बहुत राहत दी है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse