प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा कट्टरपंथियों का मनोबल : डॉ वीरेंद्र साहू

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिहादी कट्टरपंथियों के द्वारा मेन रोड के मल्लाहा टोली हनुमान मंदिर स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाया गया है, जो अति निंदनीय है। रांची में कट्टरपंथियों के कुकृत लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत कुछ सप्ताह पूर्व भी मेन रोड के चर्च रोड स्थित हनुमान मंदिर पर जिहादी कट्टरपंथियों के द्वारा मंदिर पर हमला किया गया था, उनके दोषी आज भी खुले घूम रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी उसके मनोबल को बढ़ा रहा है। नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे रांची में दुर्गा पूजन उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है, इस बीच भगवान हनुमान जी के प्रतिमा को क्षति पहुंचाकर रांची में संप्रदायिक माहौल को बिगाड़ रहा है। प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण ही रांची में निरंतर आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। हिंदू मानबिंदुओं को लक्षित करके हिंदू जनभावनाओं को भड़का रहा है। डॉ साहू ने कहा प्रशासन आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर, कड़ी से कड़ी सजा दें। क्षति पहुंचाया गया प्रतिमा के स्थान पर दूसरा प्रतिमा लगाने का कार्य करें व विधिपूर्वक पूजन अर्चन करके मंदिर का शुभारंभ करें एवं अल्पसंख्यक हिंदुओं के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse