टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला उत्पाद विभाग आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने जिला में उत्पाद विभाग द्वारा संचालित शराब दुकानों में कार्यरत प्रभारी व सहायक कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान व शोषण के खिलाफ बुधवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। मांगें पूरा नहीं होने पर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेगें कर्मी। मौके पर प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार मे बेरोजगारी भयावह रूप ले लिया है। यही कारण है कि पढ़े लिखे युवा सरकारी दुकानों में शराब बेचने के लिए मजबूर है। झारखंड सरकार के नियोजनालय से राज्य के सभी जिलों में उत्पाद विभाग द्वारा संचालित शराब दुकानों में स्थानीय युवाओं की बहाली करनी थी, लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी ईगल हण्टर शोलूशन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने नियम विरुद्ध आधा से ज्यादा दूसरे जिले के कर्मियों को बहाल कर लिया। स्थानीय युवाओं को निर्धारित मानदेय से कम मानदेय दिया जा रहा है और नियमित नहीं दिया जा रहा है और मनमाने तरीके से उन्हे हटाया जा रहा है, प्रभारी पद पर बहाल को सहायक बनाकर शोषण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ एकजुट संघर्ष ही रास्ता है। कर्मचारी महासंघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि उत्पाद विभाग वाइन शॉप के कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। सतगावां व जिले के अन्य बॉर्डर क्षेत्रों में कंपनी द्वारा संचालित शराब दुकानों में पड़ोसी राज्य बिहार मे अवैध तरीके से उत्पाद विभाग और आउटसोर्सिंग कंपनी की मिली भगत से ज्यादा दामों में शराब बेचा जा रहा है, इसलिए वैसे जगहों में स्थानीय कर्मियों को हटाकर अपने पसंदीदा बाहरी कर्मियों को रखा गया है। सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय की सूची व नियुक्ति पत्र तथा एमओयू मांगने पर स्थानीय कर्मियों पर पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि वे कर्मी पहले ही थाना में अपनी सफाई में आवेदन दे चुके हैं और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। इनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो हम सड़क जाम को मजबूर होंगे। सभा को सीपीएम नेता सुरेन्द्र राम, महेन्द्र तुरी, विजय सिंह, प्रवीण कुमार, अजय यादव, राजीव रौशन, अजय कुमार, बलराम मेहता, शशिकांत कुमार, रामचन्द्र यादव, सुभाष यादव, शत्रुधन यादव आदि कर्मियों ने संबोधित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse