निजीकरण के रास्ते देश को बनाया जा रहा गुलाम : संजय पासवान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। शहीदे आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती पर सेंटर आॅफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भगत सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। जहां भगत सिंह अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, शहीदों ले लो लाल सलाम इत्यादि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस अवसर पर सीटू के राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी के लिए भगत सिंह ने 24 वर्ष की उम्र में फांसी के तख्ते को चूम लिया था। उनका सपना था कि भारत आजाद होगा तो एक ऐसा समाज का निर्माण होगा जहां मनुष्य के द्वारा मनुष्य का शोषण नहीं होगा। सबको एक समान शिक्षा और रोजगार की गारंटी होगी, हर खेत में पानी पहुंचेगा और खुशहाली होगी, लेकिन वह सपना आज भी अधूरा है। केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार के द्वारा निजीकरण के रास्ते देश को गुलाम बनाया जा रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। करोड़ों लोगों का रोजगार छीन गया है। नई शिक्षा नीति से गरीबों के बच्चे उच्च शिक्षा से दूर हो जाएंगे और शिक्षा मुठ्ठी भर लोगों के लिए रह जायेगा। मजदूरों के अधिकारों को छीनने के लिए 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदला जा रहा है। आज हमें सरकार की गुलाम बनाने वाली नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, डीवाईएफआई के पूर्व जिला सचिव सुरेन्द्र राम, मजदूर नेता महेन्द्र तुरी, शिवपूजन पासवान, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse