टीम एबीएन, रांची। 36वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन में 29 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद में कला कुंज ग्रुप मनातू कमड़े रांची के कलाकार झारखंड के लोकप्रिय नृत्य पाइका प्रस्तुत करेंगे। कला कुंज ग्रुप के सदस्य संदीप ठाकुर की अगुवाई में अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। ग्रुप लीडर दीनबंधु ठाकुर ने बताया कि यह झारखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि झारखंड के लोकप्रिय नृत्य पाइका की प्रस्तुति के लिए कला कुंज ग्रुप को आमंत्रित किया गया है। झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करने का यह एक सुनहरा अवसर है। इससे झारखंड की संस्कृति और पाइका नृत्य का प्रचार-प्रसार भी होगा। इस टीम में संदीप ठाकुर, जगलाल महतो, परमेश्वर महतो, जीत वाहन महतो, बजरंगी नायक, राजकुमार नायक, छोटन नायक, आनंद ठाकुर, राजाराम महतो, कपिल नायक, निरंजन महतो, प्रीतम नायक, बालेश्वर नायक, मंटू लोहरा, रामू नायक, राजनाथ लोहरा आदि शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse