राजस्व कर्मी हड़ताल पर, प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से छात्र परेशान

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राज्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से छात्रों के जाति प्रमाण पत्र से लेकर आवासीय और आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। राज्य के सभी अंचल के राजस्व कर्मी पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण परेशान हैं। झारखंड के छात्रों के भविष्य पर राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल भारी पड़ती दिखाई दे रही है, स्टूडेंट परेशान हैं। राज्य कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, जिन परीक्षाओं के आवेदन भरे जाने हैं उन से जुड़े छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि अगर जाति प्रमाण पत्र से लेकर अन्य प्रमाण पत्र बनेगा नहीं तो आवेदन कैसे कर पायेंगे। झारखंड के वैसे छात्र जिन्हें अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन भरना है, उनके सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। जेईई एडवांस पास स्टूडेंट, जिन्हें झारखंड ने बीआईटी सिंदरी सहित राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेना है, पीजी टीचर्स की नियुक्ति से जुड़े स्टूडेंट, लैब असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए आवेदन देने वाले छात्र के आवेदन में बाधक बन रहा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीसी- 1, बीसी- 2, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बनवाना। दरअसल, राज्य के कर्मचारी जिनके द्वारा इस तरह के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, वो हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से इन सारी कैटेगरी में आने वाले स्टूडेंट के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। एनआईटी जमशेदपुर के लिए आवेदन की तिथि 26 को समाप्त हो गई है। पीजी टीचर्स के लिए 7 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख है, लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन 28 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। राजस्व कर्मचारी की हड़ताल स्टूडेंट के भविष्य पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। स्टूडेंट चाहते हैं राज्य सरकार इन छात्रों के हित को देखते हुए वैकल्पिक समाधान निकाले। बड़ी संख्या में स्टूडेंट राज्य के अलग-अलग जिले से आकर राजधानी रांची में परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, पर आवेदन भरने के लिए प्रमाण पत्र नहीं बनने से इनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। केस स्टडी के तौर पर देखें तो गिरिडीह के रहने वाले चंदन कुमार जो रांची के लॉज में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इन्हें शिक्षक परीक्षा का फॉर्म भरना है, पर पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर परेशान हैं कि इनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसके नहीं बनने एक तरफ पढ़ाई बाधित हो रही है तो दूसरी तरफ भविष्य की चिंता सती रही है कि अगर ये मौका चूके तो आगे क्या होगा? इसी तहत ज्योतिष कुमार भी रांची में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, पर इनका भी जाति और आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। अब प्रमाण पत्र की चिंता ने इनका भी फोकस भटका दिया है। रांची के ही लॉज में चतरा के किसान परिवार से आने वाले अखिलेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं और इन परिस्थितियों का समाधान चाहते हैं। वहीं सूबे के राजस्व कर्मी अपनी मांग को लेकर पिछले 12 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं इनकी राज्य सरकार से 12 सूत्री मांग है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse