टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ सुबह के समय जहां धूप निकल रही है तो वहीं शाम होते होते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर पूरे झारखंड में देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो ओडिशा से होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। जिसका असर दुर्गा पूजा में देखने को मिलेगा। एक अक्टूबर से बारिश शुरू होगी और तीन से पांच अक्टूबर तक राज्यभर में भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक ने पूजा पंडालों को भी वॉटर प्रूफ पूजा पंडाल बनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने तीन और चार अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं झारखंड में मॉनसून की बात करें तो इस बार राज्य में मॉनसून का आगमन थोड़ा लेट से हुआ है। लेकिन दो से तीन के गैप पर अच्छी बारिश राज्य में देखने को मिल रही है। वहीं भारी बारिश होने की वजह से रांची और इसके आसपास के इलाकों के बांधों का वॉटर लेवल भी बढ़ गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse