टीम एबीएन, रांची। राज्य में मंत्रियों के बाद अब आईएएस अधिकारियों को भी नये बंगले दिये जायेंगे। पुराना विधानसभा के पास 19.72 एकड़ जमीन पर सचिव रैंक के अधिकारियों के लिए 23 बंगले बनाये जाने हैं। इसमें करीब 187 करोड़ रुपये खर्च होगी। नगर विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जायेगा। निर्माण को जुडको निकालेगा टेंडर : अधिकारियों के लिए बनने वाले बंगले जी प्लस 1 के होंगे। 23 बंगलों के अलावा, एक बैरक, पीसीसी रोड, पाथवे, ड्रेन और कैंपस फिलिंग के अलावा एसटीपी प्लांट भी होगा। शिवा कंसल्टेंसी ने बंगले का डिजाइन तैयार किया है। टेंडर लेने वाली कंपनी को तीन साल में भवनों को कंप्लीट करना होगा। कैबिनेट से पास होने के बाद जुडको इसके निर्माण के लिए टेंडर निकालेगा। अलग-अलग इलाकों में रहते हैं अधिकारी : झारखंड की राजधानी रांची में आईएएस अधिकारियों के लिए कोई कॉलोनी नहीं है। 21 साल से सचिव स्तर के अधिकारी शहर के अलग-अलग इलाकों में आवंटित आवासों में रह रहे हैं। अधिकारी डोरंडा, मोरहाबादी, बरियातू और कांके इलाके में आवंटित पुराने सरकारी भवनों में रह रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse