डीपीएस में एनडीए एवं सशस्त्र बलों में कॅरियर पर काउंसलिंग सेशन

 

टीम एबीएन, रांची। डीपीएस रांची ने 27 सितंबर 2022 को विवेकानंद सभागार में एनडीए और सशस्त्र बलों में कैरियर के अवसर विषय पर एक काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया। इस समृद्ध सत्र के मुख्य वक्ता कर्नल सुनीत शुक्ला, कमांडिंग आॅफिसर, थर्ड झारखंड गर्ल्स बटालियन एवं संध्या मिश्रा गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर थे। इस सेशन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एनडीए और सशस्त्र बलों को कॅरियर विकल्प के रूप में लेने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कर्नल सुनीत शुक्ला ने एनडीए (यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा), सीडीएस, सीएपीएफ, एएफसीएटी, आईएएफ आदि जैसी कुछ प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की जानकारी दी। साथ ही परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, तैयारी से संबंधित स्टडी मैटेरियल्स, जीडी और साक्षात्कार से संबंधित प्रश्न और मनोवैज्ञानिक परीक्षण और शारीरिक परीक्षण से संबंधित प्रश्नों की भी जानकारी दी। साथ ही संध्या मिश्रा ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा और एनसीसी में शामिल होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। सत्र का समापन प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ, जहां छात्रों ने प्रासंगिक प्रश्नों के साथ सत्र को समृद्ध बनाया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना कॅरियर के हर चरण में व्यक्तित्व के विकास को बढ़ावा देती है। सेना एवं विभिन्न सशस्त्र बल विद्यर्थियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse