पदमा : दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे थाना प्रभारी

 

टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मोजाहिद अंसारी एवं संचालन थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने किया। बैठक में जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रमुख वीणा देवी, विधायक प्रतिनिधि अनिल मेहता उपस्थित रहे। बैठक में सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित होकर अपने विचार रखे। जिसमें शांति और शुद्ध वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गयी। बैठक में बीडीओ-सीओ ने बताया कि पूजा स्थलों में अश्लील गाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। आर्केस्ट्रा या कोई भी कार्यक्रम शांतिपूर्वक मनाने, आपस में मिल-जुलकर पर्व मनाने, जितने भी पंडाल बने हैं उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील अग्निशमन की व्यवस्था कराने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग आवागमन की व्यवस्था करने, पंडाल में परिचय पत्र के साथ वोलेंटियर की व्यवस्था करने, उनकी शर्ट में समिति की पहचान कराने, पंडाल के आसपास के हॉस्पिटल को सूचित करने और महिला-बच्चों पर निगरानी की व्यवस्था कराने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अगर कहीं भी आपसी भाईचारा या शांति भंग करने की खबर मिली, तो तुरंत थाना को सूचना करें। ताकि उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सके। विसर्जन के दौरान किसी भी हथियार का इस्तेमाल न करें। साथ ही आपत्तिजनक या डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, रूबी मुखिया प्रतिनिधि सुनील मेहता, सूरजपुरा मुखिया सीताराम मेहता, बंदरबेला मुखिया विजय मेहता, मो लतीफ अंसारी, नारायण यादव, ओटीपीसी मुखिया प्रतिनिधि विजय मेहता, कुलदीप रविदास, मो कुतुश अंसारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse