टीम एबीएन, रांची। जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर खूंटी संसदीय क्षेत्र की सैकड़ों युवतियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में रोजगार का अवसर मिला है। खूंटी, तमाड़, सिमडेगा, चाईबासा और सराईकेला खरसावां की लगभग दो हजार इंटर पास छात्राओं का चयन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के हुसुर (तमिलनाडु) प्लांट के लिए हुआ है। इन्हें 27 सितंबर को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हटिया रेलवे स्टेशन से हुसूर के लिए विशेष ट्रेन से दोपहर 12 बजे रवाना किया। मौके पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले दिनों खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा और सराईकेला में कैंप लगाकर इंटर पास छात्राओं का इंटरव्यू लिया था। कैंप में हजारों की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें से चयनित छात्राओं का पहला जत्था आज विशेष ट्रेन से हुसूर जा रही है। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि इन क्षेत्रों में रोजगार के लिए पलायन एक बड़ी समस्या है।सबसे अधिक ट्रैफिकिंग इस क्षेत्र से होता है। इसलिए टाटा समूह के उच्चाधिकारियों से बात कर इंटर पास युवतियों को कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की बात हुई। कंपनी इन युवतियों को एक साल का ट्रेनिंग देने के बाद नौकरी देगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कंपनी उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। मुंडा ने कहा कि छात्राओं के लिए यह एक शानदार अवसर है टाटा समूह से जुड़ने का।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse