टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने सोमवार को राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिलों में फुट फेस्ट के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झांकी प्रस्तुत की। रांची महानगर जिला के द्वारा महिला मोर्चा के तत्वावधान में रांची की हृदयस्थली शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर आज फूड फेस्ट आयोजित हुआ जिसमे झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात सहित 20 राज्यों के व्यंजन परोसे गए। आमजनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खरीद कर व्यंजन का स्वाद चखा, खरीद कर घर भी ले गए। फूड फेस्ट में शामिल होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा भारत विश्व का अनूठा देश है जहां की मजबूत सांस्कृतिक विरासत। यहां खान पान, भेषभूषा, बोली, भाषा की विविधता है। परंतु यह विविधता हमारी विशिष्टता है, श्रेष्ठता है। उन्होंने कहा कि गुलामी के कल खंड में हमारी विशिष्टताओं को मिटाने की कोशिश की गई। परंतु हमारी विरासत की जड़ें बहुत गहरी और मजबूत हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया जा रहा। प्रधानमंत्री देश के मजबूत सांस्कृतिक नींव पर एक विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लगे है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse