टीम एबीएन, रांची। राजधानी में सोमवार की रात करीब एक बजे सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ के पास एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान 42 वर्षीय गंगा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। दूसरी तरफ मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के पास एक युवक का शव पेड़ से हुआ पाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse