क्या इंटरनेट बैन लोगों की जिंदगी से क्या ज्यादा खतरनाक : जयशंकर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेश मन्त्री जयशंकर (इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं) ने कल सोमवार को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को खत्म किये जाने के मुद्दे पर खुलकर बात की और पक्षपाती रिपोर्टिंग के लिए अमेरिकी मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अस्थायी प्रावधान को अब खत्म कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की आलोचना करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि यदि आप एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं जहां आप कहते हैं कि इंटरनेट बंद कर देना मानव जीवन के नुकसान से अधिक खतरनाक है, तो मैं क्या कह सकता हूं। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किये जाने को लेकर हो रही आलोचना पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, यदि आप अनुच्छेद-370 के मुद्दे को देखते हैं, तो संविधान के इस अस्थायी प्रावधान को आखिरकार खत्म कर दिया गया है। इसे बहुसंख्यकवादी लोगों का काम कहा गया, अब मुझे ये बताओ कि कश्मीर में जो हो रहा था क्या वह बहुसंख्यक नहीं था? उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि तथ्यों को झुकाया जाता है… क्या सही है और क्या गलत है, इस पर बहस होती है। यह वास्तव में काम पर होने वाली राजनीति है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की ओर से संविधान की अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को खत्म किए अब तीन साल हो चुके हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा किया गया था। 5 अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने अप्रत्याशित फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के साथ ही दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में भी विभाजित कर दिया। सरकार ने तब इस फैसले को ऐतिहासिक कदम के रूप में बताया और इसे भारत को एकजुट और एकीकृत करने की दिशा में सही कदम करार दिया। पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अक्सर चिंता का विषय रही है, जो इस वजह से इसका असर इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ता है। कश्मीर मुद्दे को अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में गलत तरीके से पेश किये जाने के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी घटना होती है तो यह मायने नहीं रखता कि किस धर्म के व्यक्ति की जान गई। उन्होंने कहा, चाहे भारतीय सैनिक या भारतीय पुलिस कर्मियों का अपहरण किया जाए, चाहे सरकारी कर्मचारियों या अपने काम पर जा रहे आम नागरिकों की जान जाए? आपने कब लोगों को इस बारे में बात करते, निंदा करते सुना है… बल्कि मीडिया की खबरों को देखिये। मीडिया में क्या दिखाया जाता है और क्या नहीं दिखाया जाता? वाशिंगटन पोस्ट वाशिंगटन डीसी में प्रकाशित होने वाला अमेरिका राष्ट्रीय डेली पेपर है और इसके मालिक अमेजन के जेफ बेजोस हैं। जयशंकर ने भारत विरोधी ताकतों के मजबूत होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, मेरा यह कहना है कि कुछ लोग पूर्वाग्रही हैं… वे कोशिश करते हैं फैसले तय करने की… और जैसे-जैसे भारत अपने फैसले खुद करना शुरू करेगा, इस तरह के लोग जो अपने को संरक्षक की भूमिका में देखते हैं उनके विचार बाहर आयेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समूहों कि भारत में जीत नहीं हो रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse