टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ में इन दिनों डकैतों का गिरोह सक्रिय फिर से सक्रिय हो गया। डकैती की घटनाओं की खबरें एक बार फिर से आने लगी हैं। ऐसे में यहां रहनेवाले लोग फिर से खौफ में हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ यहां के लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं कि उनके द्वारा इन बढ़ती डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा। आपको बता दें कि रामगढ़ में एक डकैतों के गैंग ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के जरा बस्ती की है। इस मौसम में जरा बस्ती में इस प्रकार की घटना पूर्व के वर्षों में भी घटी है। फिर एक बार वही गैंग सक्रिय हो गया है। बता दें कि रामगढ़ कॉलेज के पीछे लूट की घटना को डकैतों के द्वारा अंजाम दिया गया है। 10 के संख्या में आये अज्ञात डकैतों ने यहां दो घरों में घुसकर हथियार के बल पर बंधक बनाकर नगद समेत लाखों रुपये का जेवर लूट लिया और वहां से फरार हो गये। हालांकि मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैतों की तस्वीरें कैद हो गई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ कॉलेज के पीछे स्थित जारा टोला में लगभग 10 नकाबपोश डकैतों ने दो घरों में एक-एक कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घर के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की, पहले परिवार के लोगों को एक रूम में बंद कर उसके बाद सोने चांदी के जेवर और नकद लूट कर फरार हो गये। पूरे मामले को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना के बाद डकैतों को तलाशने के लिए टीम बनाई गई है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse