टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में तेंदुए के हमले में दो वनकर्मी घायल हो गए जबकि एक अन्य वनकर्मी उससे बच कर भागते समय चोटिल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना तेंदुए के रविवार को पीटीआर के बारेसांड में सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर में घुसने के बाद हुई। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए ने एक हिरण पर भी हमला कर दिया और उसे मारकर अपना निवाला बना लिया। उन्होंने बताया कि इस हिरण को हाल में बचाये जाने के बाद सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि तेंदुए को सोमवार सुबह तक केंद्र से बाहर नहीं निकाला जा सका और उसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। पीटीआर के उपनिदेशक (दक्षिण मंडल) मुकेश कुमार ने बताया कि फोरेस्ट ट्रैकर के रूप में कार्यरत दो कर्मियों सूर्यनाथ यादव और अखिलेश यादव तेंदुए के हमले में घायल हो गये और एक अन्य व्यक्ति तेंदुए से बचकर भागते समय घायल हो गया। फोरेस्ट ट्रैकर को गश्त करने और बाघों की गतिविधियों की निगरानी के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर रखा जाता है। घायल वनकर्मियों का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ जयप्रकाश साहू ने कहा कि तेंदुए ने अखिलेश यादव के हाथ और जांघ में काट लिया था, वहीं सूर्यनाथ यादव के हाथ पर तेंदुए ने काट लिया। उन्हें 10 टांके लगाने पड़े और उन्हें रेबीज रोधी टीके भी लगाये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse