2022 के IASWC पुरस्कार से नवाजे गये पलामू आयुक्त जटा शंकर चौधरी

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी को वर्ष- 2022 के IASWC पुरस्कार से नवाजा। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की आनुषंगिक संस्था भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून ने आयोजित किया था। इस संबंध में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संगठन के अध्यक्ष डॉ पीआर ओजस्वी ने बताया कि श्री जटा शंकर चौधरी के द्वारा निदेशक, कृषि, झारखंड, निदेशक, समिति, झारखंड, उपायुक्त, जामताड़ा एवं सिमडेगा एवं पलामू प्रमंडल के आयुक्त के रूप में जल एवं मिट्टी के संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए संगठन के पैनल ने सम्मान के लिए इनके नाम की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में खेत का पानी खेत में ही रोकने के लिए श्री जटा शंकर चौधरी ने बोरा बांध बनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया, जिसके बहुत अच्छे परिणाम आए। साथ ही पलामू प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर रहते हुए कृषि कार्य एवं प्राकृतिक विधि से जल संरक्षण के लिए किसानों को प्रेरित करने में उनकी भूमिका रही है। ज्ञातव्य है कि भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संगठन के तत्वावधान में बाढ़ निवारण एवं जलागारों के अवसादन के प्रबंधन पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित था। उक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित था। उक्त अवसर पर सचिव ग्रामीण विकास विभाग डॉ मनीष रंजन, बीएयू के कुलपति एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विषय वस्तु के विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse