तीन छक्के लगाकर संजू सैमसन ने 109 गेंद शेष रहते इंडिया ए को दिलाई जीत

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडिया ए टीम ने चेन्नई के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड ए पहले खेलते हुए महज 167 रन ही बना सकी थी। जवाब में खेलने उतरी भारत ए ने 109 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया। ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार ने उपयोगी पारियां खेलीं लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने तीन छक्के लगाकर दर्शकों को मनोरंजन किया और टीम को आसानी से जीत दिला दी। इससे पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड-ए टीम की शुरूआत बेहद खराब रही थी। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और कुलदीप सेन ने शुरूआती 10 ओवर में ही न्यूजीलैंड ए के 5 विकेट चटका लिए थे। खासतौर पर सेन की गेंदबाज बकमाल रही। उन्होंने 10 गेंदों में 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को उठने का मौका नहीं दिया। एक समय जब न्यूजीलैंड 74 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी, तब उन्हें रिपन और जो वॉल्कर का सहारा मिला। दोनों टीम का स्कोर 163 तक ले गये। रिपन ने 104 गेंदों में 61 तो जो वॉल्कर ने 49 गेंदों में 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड ए 167 रन पर ऑल आऊट हो गई। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 8.2 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए जबकि सेन 30 गेंदों में तीन विकेट लेेने में सफल रहे। कुलदीप सेन आईपीएल में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने के कारण चर्चा में आए थे। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी 22रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी इंडिया ए टीम की ओर से पृथ्वी शॉ और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेजतर्रार शुरूआत की। पृथ्वी ने 17 तो ऋतुराज ने 41 रन बनाये। राहुल त्रिपाठी ने भी 40 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाये। इसके अलावा रजत पाटीदार भी 41 गेंदों में सात चौकों की मदद से 45 रन बनाने में सफल रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse