टीम एबीएन, रांची। साइबर क्राइमर के द्वारा एक नया तरीका ठगने का उपाय ढूंढा गया है अब साइबर क्राइमर सुखाड़ फॉर्म से मोबाइल नंबर निकाल कर और सभी के पास कॉल करना शुरू कर दिया गया। लातेहार से अमित कुमार महतो नाम बताया जाता है, कृषि विभाग, लातेहार से बोल रहे है उनके द्वारा बताया जाता है। कॉल में जमीन का खाता प्लॉट पूछने के बाद एक टीम सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए बोला जाता है, यह भी पूछेगा कि प्रिय कृषि से संबंधित एक मैसेज आया है, मैसेज बताने के दौरान ही पैसा आपका अकाउंट से उड़ जायेगा और किसी प्रकार का मैसेज नही है, तो लास्ट में फ़ोन पे नंबर मंगा जायेगा और बताया जायेगा की फ़ोन पे में पैसा जायेगा। इसलिए आप सभी से अनुरोध है इस धोखाधडी से बचने के लिए सुखाड़ से संबंधित किसी प्रकार जमीन के बारे में पूछा जाए तो उसके बारे में किसी को कोई इंफॉर्मेशन नहीं देना है सरकारी कर्मी कभी भी फोन करके और इतनी जानकारियां नहीं लेती है। आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें। धन्यवाद...
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse