टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के प्रशिक्षित बेरोजगार छात्रों ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को मांग पत्र सौपा। शिक्षित बेरोजगारों ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षक नियुक्ति करने के पूर्व राज्य में जेटेट परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है की राज्य के युवा डीएलएड, बीएड एवं अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार घूम रहे हैं। शिक्षक नियुक्ति में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने टेट पास किया है। लेकिन 4 लाख अभ्यर्थी झारखंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर टेट परीक्षा के आयोजन के लंबे इंतजार कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि एनसीईटी के तहत राज्य में प्रत्येक वर्ष जेटेट परीक्षा का आयोजन होना है लेकिन सरकार अब तक मात्र 2 टेट परीक्षा आयोजित की है। ऐसे में सरकार जे टेट परीक्षा का आयोजन नहीं करते हुए शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने वाली है। इसके विरोध में छात्रों ने मांग पत्र सौंपने की बात कही एवं सरकार से गुहार लगाकर जे टेट परीक्षा आयोजित करने के बाद शिक्षक नियुक्ति लेने की बात कही। मांग पत्र लेने के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग बिल्कुल जायज है या प्रशिक्षित होने के बाद अब तक बेरोजगार सिर्फ इसलिए है कि टेट परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है मैं अपने स्तर से राज्य सरकार को पत्राचार के माध्यम से शिक्षक नियुक्ति से पूर्व जे टेट परीक्षा के आयोजन की मांग करूंगी। मांगपत्र सौंपने वालों में प्रशिक्षित छात्र अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार, आकाश यादव, पवन पासवान, रूपलाल साहू, मुकेश कुमार, आनंद कुमार, अजीत कुमार, शंभू कुमार समेत अनेक छात्र उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse