टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई 1 और 2 की ओर से पहाड़ी टोला बस्ती रांची में आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के छठे दिन बतौर मुख्य अतिथि गुड न्यूज़ सेंटर के निदेशक डॉ राकेश पाॅल ने स्लम बस्ती के बच्चों के जीवन में रोशनी लाने और खुद के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारा जीवन धरती का बोझ न बने इसके लिए हमें छोटे स्तर से समाज में कंट्रीब्यूशन देने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी शिक्षा और अपने फाइनेंस का छोटा अंश समाज परिवर्तन में लगाए तो वह दिन दूर नहीं जब सबके जीवन में रोशन होगी। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष पूर्ती ने भी एनएसएस वॉलिंटियर्स को समाज के बदलाव में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रोफेसर प्रशांत गौरव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्पेशल कैंप के छठे दिन एनएसएस वॉलिंटियर्स पहाड़ी टोला स्लम बस्ती के प्रत्येक परिवार में जाकर उनकी समस्याओं को जाना और कई डाटा कलेक्ट किये। स्पेशल कायम 17 से 23 सितंबर तक आयोजित है, इसका समापन कल होगा। इसका उद्घाटन 17 सितंबर को हुआ था। इस शिविर में एक सौ बच्चे भाग हो रहे हैं। कार्यक्रम में गोस्सनर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अनिता अंजू खेस्स, डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ कोरनेलियुस में मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse