टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा ब्लॉक के पास भैसमूंदो गांव के समीप एंटी क्राईम चेकिंग के तहत एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने 22 सितंबर को वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के तहत वाहनों की गहन जांच नियमित रुप से की जा रही है। गुरुवार को चट्टी पुलिस पिकेट और भैसमूंदो के पास हेलमेट सहित कागजात और डिक्की आदि की जांच हुई। बाईक में हेलमेट नहीं पहनने वाले और कार में बेल्ट नहीं लगाने वालों को उसके महत्व को बताते हुए फिलहाल हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse