एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा। शुक्रवार (23 फरवरी) को इस मैदान पर टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी। इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है। टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था। नागपुर में अब तक खेले गये चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है। वहीं, दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी। नागपुर में 2016 में मिली थी पिछली हार : भारत को नागपुर में पिछली हार 15 मार्च 2016 को मिली थी। तब न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 के मैच में 47 रन से हराया था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में 79 रनों पर ढेर हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उस हार के बाद से भारत ने यहां एक भी मैच नहीं गंवाया है। नागपुर में टीम इंडिया का प्रदर्शन : 9 दिसंबर 2009 को श्रीलंका से 29 रन से हारे, 15 मार्च 2016 को न्यूजीलैंड से 47 रन से हारे, 29 जनवरी 2017 को इंग्लैंड से 5 रन से जीते, 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश से 30 रन से जीते। मोहाली में पहले टी20 में क्या हुआ : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैमरून ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन और मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse