श्री सर्वेश्वरी समूह के 62वां स्थापना दिवस समारोह पर बोले पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी- दूसरे के दु:ख से दु:खित नहीं, द्रवित हों

 

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह का 62वां स्थापना दिवस स्थानीय शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी उपस्थित हुए। स्थापना दिवस कार्यक्रम का आरंभ प्रात: 5.30 बजे प्रभातफेरी के साथ हुआ। दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर सवार समूह के श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर से किशोरगंज चौक, हरमू रोड, सहजानंद चौक, कडरू, डोरंडा, हीनू, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, हरमू बाई पास रोड होकर आश्रम तक के लगभग 20 किलोमीटर मार्ग पर सर्वेश्वरी भजन गाकर प्रभात फेरी की, जिसमें लगभग 100 की संख्या में वाहन शामिल हुए। प्रात: 7.30 बजे आश्रम परिसर में संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद संभव राम जी द्वारा गुरुपूजन, ध्वजपूजन का कार्य सम्पन्न किया गया तथा आश्रम के सभागार में सद्ग्रन्थ ‘सफल योनी’ का पाठ समूह शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय ने किया। प्रात: 10 बजे आश्रम के सभागार में विचार गोष्ठी की गयी। जिसकी अध्यक्षता मन्मथ नाथ देवघरिया ने की। मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ओमकार नाथ सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि विधायक, हुसैनाबाद कमलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए। अन्य वक्ताओं में देवव्रत नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, उमेश प्रसाद सिंह, डॉ सुभाष सिंह एवं डॉ रोहित सिंह शामिल थे। विचार गोष्ठी में उपस्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी ने कहा की लोकतंत्र के नाम पर समाज के अगुआ लोगों की लोलुपता के कारण मानव प्रताड़ित है। उन्होंने कहा कि दूसरों के दु:ख से दु:खित नही, द्रवित होने की आवश्यकता है ताकि मानवता के कष्टों का निवारण किया जा सके। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमपूज्य अघोरेश्वर की वाणियों से प्रेरित होकर मनुष्य बने ताकी महापुरुषत्व को प्राप्त कर सकें। विचार गोष्ठी के प्रारम्भ में यशवन्त नाथ शाहदेव ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया तथा संचालन नवीन कुमार ने किया। कर्नल रामचंद्र नाथ शाहदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर अपराह्न काल में स्थानीय धार्मिक स्थलों में झाड़ू वितरण किया गया। तथा स्थानीय चेशायर होम, बरियातू में अन्त: वासियों के बीच पौष्टिक फल वितरित किया गया। अपराह्न काल मे सामूहिक भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम संपन्न हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse