पलामू : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू में एक बार फिर सड़क हादसे में दो जान गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज एमएमसीएच में किया जा रहा है। यह घटना पलामू के सदर थाना क्षेत्र के टिकुलिया में नेशनल हाइवे 75 की है। दोनों शवों का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी के रहने वाले तीन युवक बाइक से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र में टिकुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस ने तीनों को जख्मी हालत में उठाया और इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा के रहने वाले भरदुल कुमार को मृत घोषित किया गया। जबकि इलाज कर क्रम में संजीव कुमार नामक युवक की मौत हो गयी। संजीव कुमार पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात परिजन मौके पर पंहुच गये। बुधवार को दोनों मृतकों के शव का पंचनामा किया गया और एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। सदर थाना की पुलिस ने जख्मी युवक का फर्द बयान लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात वाहन का तलाश कर रही है। जिस वक्त दुर्घटना हई थी उस वक्त तेज बारिश हो रही थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse