एबीएन सेंट्रल डेस्क। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई दे दी गई। उनके ताबूत को विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल के शाही वॉल्ट (शव कक्ष) में नीचे रख दिया गया। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी थीं। रिपोर्टों के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार को दुनियाभर में 400 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इसके साथ ही यह इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रसारण बन गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार को 410 करोड़ लोगों ने टैलीवीजन पर देखा। इससे पहले अटलांटा ओलिम्पिक समारोह को 360 करोड़ लोगों ने टैलीवीजन पर देखा था। वेल्स की महारानी डायना के अंतिम संस्कार को 250 करोड़, 2005 में लाइव 8 कंसर्ट को 200 करोड़ लोगों ने देखा था। 2018 में प्रिंस हैरी के शादी समारोह को 190 करोड़, फ्रांस और क्रोशिया के बीच खेले गये 2018 वर्ल्ड कप फाइनल को 110 करोड़ लोगों ने देखा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रानी ने टेलीविजन रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले 1953 में उनका राज्याभिषेक सबसे पहले टीवी पर दिखाया गया था जो यूपके में 27 मिलियन लोगों ने देखा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse