टीम एबीएन, दुमका/रांची। झारखंड में दुमका जिला प्रशासन ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की योजना के आलोक में मोटर वाहन जनित सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों कोअस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम निर्णय लिये गये। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मोटर वाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है। जिससे दुमका जिले में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि मंत्रालय की योजना के आलोक में गुड सेमरिटर्न (नेक नागरिक) को पुलिस थाने में पूछताछ अथवा न्यायालय में गवाही के लिए बुलाए जाने पर प्रतिदिन 1000 रुपए की दर से राशि गुड रसेमरिटर्न द्वारा उनके बैंक खाते में दिया जायेगा। बैठक में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा गुड सेमेरिटन (नेक नागरिक) के संबंध में प्रत्येक माह की 05 तारीख तक जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समिति ने ट्रैक्टर चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस एवं ट्रैक्टर के कागजात लेकर वाहन परिचालित करने के संबंध जागरूक करने, अनाधिकृत बोर्ड लगाकर वाहन परिचालित करने वाले वाहन स्वामी पर कार्रवाई करने, ऐसे स्थान जहां कई बार दुर्घटना हो रहे हैं उन स्थानों को चिन्हित कर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाने तथा हिट एंड रन के मामले में पीड़ति व्यक्ति व परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से 10,000 रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse