झारखंड : राहुल के ही कांग्रेस अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

 

टीम एबीएन, रांची। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा को भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस के अंदर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। कई मौकों पर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके है। बावजूद इसके कांग्रेस के अंदर उन्हें मनाने का सिलसिला जारी है। सांगठनिक चुनाव के बीच कई राज्यों से राहुल गांधी को अध्यक्ष पद स्वीकार करने को लेकर प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित करने वाले राज्यों में अब झारखंड का नाम भी जुड़ गया है। रांची के मोरहाबादी में आयोजित कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने इस प्रस्ताव को नेताओं के समक्ष रखा। सम्मेलन के समापन से ठीक पहले प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मंच से इस प्रस्ताव को रखा। प्रस्ताव के रखते हुए सभा कक्ष के अंदर राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस नेताओं ने हाथ उठा कर अपने समर्थन का इजहार किया है। प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में भारत जोड़ो यात्रा पर भी लंबी चर्चा हुई। झारखंड में भी इस यात्रा को लेकर अलग से तैयारी चल रही है। 90 दिनों का कार्यक्रम तय किया गया है। इतना ही नहीं सम्मेलन के दौरान इस प्रस्ताव पर भी सहमति बनी कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और एआईसीसी सदस्य की नियुक्ति का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse