टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची विश्वविद्यालय रांची में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत एलुमनाई एसोसिएशन मारवाडी कॉलेज एवं स्नेह ने आज चर्चा की और रांची नगर निगम, के सहयोग से सैकड़ो वृक्षों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कोविड के बाद कौन सी नई मुसीबत आ जाए इसलिए हम लोगों के भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है तथा लोगों को वृक्षारोपण कर उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए । एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल एवम स्नेह फाउंडेशन के अशुतोष द्विवेदी को इस महान कार्य के धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के सीसी डीसी डॉ राजेश कुमार, डी एस डब्लू डॉ राज कुमार शर्मा, कुल सचिव डॉ मुकुंद मेहता, डॉ के एन शाहदेव, डॉ प्रीतम कुमार, डॉ स्मृति सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार, आर यू कर्मचारी संघ के नवीन चंचल, कर्मचारी तथा छात्र -छात्रा सौरभ कुमार आदि लोग उपस्थित थे। अंत मे गौरव अग्रवाल ने सभी लोगों को सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर उसका संरक्षण करने की शपथ दिलायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse