टीम एबीएन, रांची। यूएस एजेन्सी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेन्ट (यूएसएआईडी) और युनिसेफ ने दूरदर्शन और यूट्यूब सीरीज दूर से नमस्ते का औपचारिक लॉन्च किया। दूर से नमस्ते, एक काल्पनिक हिंदी सीरीज है जिसे मनोरंजक-शैक्षणिक फोर्मेट में तैयार किया गया है। यह सीरीज महामारी के बाद की दुनिया में चुनौतियों पर रोशनी डालती है और सेहतमंद व्यवहार को बढ़ावा देती है। कोविड-19 वैक्सीन को बढ़ावा देने तथा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार जारी रखने का संदेश देने वाली इस सीरीज में बच्चों एवं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए हैं। साथ ही यह सीरीज बच्चों को भी सेहतमंद व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करती है जो महामारी के बाद फिर से स्कूल लौट रहे हैं। वीना रेड्डी, मिशन डायरेक्टर, यूएसएआईडी इंडिया ने कहा कि कोविड-19 की कोई सीमा नहीं है और जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूएसएआईडी के लिए गर्व की बात है कि इसे दूर से नमस्ते को समर्थन देने का मौका मिला है जो न्यू नॉर्मल के दौर में नई चुनौतियों एवं अच्छी सेहत के तरीकों पर रोशनी डालती है। अर्जन डे वाग्ट, युनिसेफ इंडिया के डिप्टी-रिप्रेजेन्टेटिव ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक अध्ययनों से साफ हो गया है कि टेलीविजन लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महामारी के दौरान हमने इसकी क्षमता को देखा है। मुझे खुशी है कि दूर से नमस्ते के लॉन्च के लिए मुझे आपके साथ जुड़ने का मौका मिला है। सीरीज का प्रोडक्शन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं पद्मश्री नील माधव पांडा के प्रोडक्शन हाउस एल्लेआनोरा इमेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse