50,000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द पूरी करें : हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। सीएम ने सोमवार को लगभग 50 हजार शिक्षकों के पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर जिला स्तर पर जल्द से जल्द रोस्टर क्लीयरेंस का निर्देश दिया। श्री सोरेन स्कूली शिक्षा विभाग का समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाली पड़े पदों को भरने के निर्देश दिये। इसके अलावा पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य में पर्यटक स्थलों को लेकर टूरिस्ट गाइड बनाने को कहा। राज्य के सभी प्रखंडों में स्टेडियम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च पर्यटन नीति और खेल नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इंसेंटिव समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इस सिलसिले में सभी जिलों के उपायुक्त अपने जिलों के चेंबर के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी देने को कहा। उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में आयोजित आपके अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जो आवेदन मिले थे, उनमें जो लंबित रह गये थे, उन आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिये। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र स्कूल के माध्यम से निर्गत करने के लिए चल रहे अभियान को गति देने का निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse