टीम एबीएन, रांची। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की रांची महानगर इकाई की साधारण सभा की बैठक सोमवार को हुई। इसमें वर्ष 2022-2023 के लिए रामानुज पाठक अध्यक्ष, डॉ आशुतोष प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष एवं कृष्ण वल्लभ सहाय को मंत्री बनाया गया। बैठक में झारखंड पर प्रान्त के संगीत विधा प्रमुख मथरेश कुमार वर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे। नई कमेटी में रामानुज पाठक को अध्यक्ष, आशुतोष प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी सिंह, दीपेश चंद्रा, माया वर्मा और डॉ राजश्री जयंती को उपाध्यक्ष, केबी सहाय को मंत्री, शशिकला पौराणिक और जयदीप सहाय को सह मंत्री, अनूप मजूमदार को कोषाध्यक्ष, प्रीति रागिनी को भू--अलंकरण प्रमुख, डॉ सुरिन्दर कौर नीलम को साहित्य के लिए विधा संयोजक और डॉ रजनी शर्मा चंदा एवं स्नेहा रॉय को सह संयोजक, सुशील मिश्र को संगीत, सुजाता मजूमदार को सह संयोजक, विपुल नायक को नृत्य, ध्रुव कुमार मिश्र को नाटक, मुनमुन ढाली को सह संयोजक तथा गीता चौबे को चित्रकला संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा कार्यकारिणी में पल्लवी लाल, अमित कुमार, विपिन कुमार शरण, जवाहर लाल, आर के सिन्हा और खूशबू बर्नवाल सीपी को जगह मिली है। मौके पर संस्कार भारती की विभिन्न विधाओं संगीत एवं नृत्य विधा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी हुई। बैठक में उमेश चंद्र मिश्र, सुशील अंकन, राकेश रमन, डॉ राजश्री जयंती, जे पी सिंह, ध्रुव कुमार मिश्र के साथ साथ बड़ी संख्या में संस्कार भारती के सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse