हजारीबाग : होटल कैनरी इन् के कंपाउंड में युवक की लाश मिलने से सनसनी

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के नामी गिरामी होटल कैनरी इन् के कंपाउंड में सोमवार शाम सात बजे एक लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। होटल के कर्मचारी को कुछ धड़ाम से गिरने की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद वे सभी कंपाउंड की ओर दौड़ पड़े। जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक गिरा पड़ा है और खून से लथपथ है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। युवक की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि युवक खेरवाल मंदी बांकुरा कोलकाता का रहने वाला है। वह होटल के चौथे तल्ले के कमरा नंबर 404 में ठहरा हुआ था। उससे मिलने हज़ारीबाग कृष्णपुरी स्थित किसी लॉज में रहने वाली सिमरिया निवासी श्रुत्ति शर्मा पहुंची थी। उसके बाद यह घटना घटी। इधर, लड़की के भी घायल होने की है सूचना है। लड़की का इलाज़ सदर अस्पताल में चल रहा है। लड़की ने पूछताछ में बताया है कि उसका उक्त लड़के के साथ कई दिनों से बातचीत चल रही थी। वो रोज उससे मिलने को कहता था। सोमवार को उसने इस लड़की को होटल के कमरे में बुलाया, जहां वो 05:15 में उससे मिलने पहुंची। कुछ देर बाद उक्त लड़के ने इसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मना करने पर वो उग्र हो बैठा और इसपर हमला कर मार कुटाई शुरू कर दी। लड़का कैसे गिरा, उसकी मौत कैसे हुई, इसका जवाब लड़की ने नहीं दिया। बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी है। युवती के परिजनों को लड़की के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिल चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse