टीम एबीएन, रांची। श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट एवं केवल सच मीडिया परिवार की ओर से रांची के राज्य संग्रहालय, खेलगांव में बाबा तिलका मांझी केवल सच सम्मान 2022 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियित्री एवं समाजसेवी नीतू सिन्हा को साहित्य के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए बाबा तिलका मांझी केवल सच सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एसएन पाठक, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संयोजक सह संपादक ब्रजेश मिश्र ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse