देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 4858 नये मामले, 18 की मौत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,45,39,046 पहुंच गई है। 24 घंटे में 18 नई मौतें दर्ज : कोरोना संक्रमण के कारण देश में बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके अलावा केरल में पूर्व में हुईं आठ मौतों को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब देश में कोरोना के कारण कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत पहुंचा : स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,735 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse