टीम एबीएन, रांची। राजधानी में एक युवक ने युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली गांव की है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन में जुटी है बता दें कि राजधानी के चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली गांव में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की का नाम खुशबू कुमारी है। वो खक्शीटोली की रहने वाली थी। आरोपी युवक का नाम राजू उरांव है और वो शहनाईटोली का रहना वाला है। दोनों एक साल से लिव इन में साथ में रह रहे थे। जिउतिया पूजा में खुशबू अपने घर खक्सीटोली आई थी। जहां राजू उरांव पिस्टल लेकर गया और घर में घुस कर गोली मार दी। जिससे युवती की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पर चान्हो थाना प्रभारी सदल बल के साथ पहुंच गए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse