किसान की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव : दिनेश कुलकर्णी

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ हजारीबाग जिला की बैठक अमृतनगर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि आज किसानों को मानसून पर निर्भर रहने के कारण सूखे और बाढ़ की दंश झेलना पड़ता है, जिससे खेती की सही उपज एवं दाम नहीं मिलता है। जब तक किसानों की उन्नति नहीं होगी, तब तक देश की उन्नति नहीं होगी। किसान ही देश के मेरूदण्ड हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार झारखंड प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि किसानों को जैविक खेती की ओर ध्यान देने की जरूरत है। गाय के गोबर और गो मूत्र के महत्व की समझ विकसित करनई होगी, जिस पर आज जिस मात्रा में रसायनिक खाद और कीटनाशक दवाई का प्रयोग हो रहा है। उससे बीमारियां बढ़ रही है। इसका प्रयोग कम करने जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के जमीन का ऑनलाइन रसीद, जमीन के दाखिल-खारिज आदि में शोषण किया जा रहा है। ब्लॉक का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के संगठन मंत्री अचल जी ने कहा कि आज किसानों को एकजुट और संगठित होने की जरूरत है। मिलकर संघर्ष करने से किसानों की समस्या का समाधान होगा। मौके पर प्रदेश के मंत्री दीपक उरांव, प्रदेश के महामंत्री प्रकाश नारायण सिंह, जिला के संयोजक विजय वर्मा, जिला महामंत्री इन्द्र नारायण कुशवाहा, प्रखण्ड संयोजक सदर अनेश्वर प्रसाद, सह संयोजक सीताराम प्रसाद, कटकमदाग संयोजक जगदीप कुमार सिन्हा, जगरनाथ साव, सुरेश साव, वासुदेव प्रसाद, गणेश प्रसाद, बादल प्रसाद, बरही से राजेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद अरुण सिंह के अलावे बरही, इचाक, कटकमसांडी, दारू टाटीझरिया एवं सदर प्रखण्ड से बड़ी संख्या में कई प्रमुख प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse