टीम एबीएन, कुडू (लोहरदगा)। कुडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक में सवार होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को छोटकी चापी खरवा गढ़ा तालाब के नजदीक से नाइन एमएम देशी पिस्टल और दो जिंदा गोली के साथ 16 सितंबर की रात गिरफ्तार कर 17 सितंबर को लोहरदगा जेल भेज दिया। इस संबंध में कुडू थानां प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि किसी गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक में सवार तीन अपराधकर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए चापी इलाके मे घूम रहे है। थाना प्रभारी के नेतृत्व मे सअनि आशुतोष कुमार सिंह, राजेश तिवारी, अरज कुमार पुलिस बल के साथ तीन अपराधियों को हथियार और गोली के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में कुडू थानाक्षेत्र के जिमा गोपीटोला निवासी बुतरु उरांव के पुत्र संजय उराव, ननतिलों नावाटोली निवासी स्व मंगरा उरांव के पुत्र रमेश उरांव, स्व धर्मदास कुबजूर के पुत्र जोशेप कुजूर को कुडू थाना केश नंबर 146/2022 दर्ज कर लोहरदगा जेल भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse