टीम एबीएन, लोहरदगा। आज लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का आमसभा सह व्यापारी मिलन समारोह चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंच संचालन चन्दन गोयल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री, विशिष्ट अतिथि फेडरेशन महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, फेडरेशन पूर्वाध्यक्ष मनोज नरेडी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, लोहरदगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव पदाधिकारी कमल प्रसाद केशरी, चन्द्रशेखर प्रसाद, अजय मित्तल, लालमोहन प्रसाद, अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश सिन्हा समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां सचिव राकेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया, वहीं अध्यक्षीय भाषण देते हुए रितेश कुमार ने व्यापारियों के हर दुःख तकलीफ में साथ रहने व समस्याओं के निदान हेतु सकरात्मक साथ देने की बात कही। मुख्य अतिथि फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री जी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा का सौभाग्य से लोहरदगा ज़िला में हुआ है। उन्होंने आगे अपना संबोधन में कहा कि कलयुग में संगठन को ही शक्ति माना गया है। हमें प्रत्येक समस्याओं के लिये एकजुटता से सामना करना चाहिए और उसके लिये संगठन से जुड़कर रहना व उसे ताकत प्रदान करने की ज़रूरत है। व्यापारी हित मे काम करने हेतु चैम्बर ऑफ कॉमर्स से बड़ा कोई संगठन नहीं है। अफ़सरशाही व इंस्पेक्टरराज जैसे चीजों के विरुद्ध लड़ाई अकेले नही लड़ा जा सकता। उसके लिये सभी व्यापारियों को मिलकर काम करना होगा। हमने व्यापारियों के लेन देन में होने वाली समस्याओं के लिये व्यपारी मध्यस्थता केंद्र बनाने का निर्णय लिया है जो सम्पूर्ण झारखण्ड के व्यापारियों के हित में काम करेगी। ज़िलों के विकास के लिये अंतिम चरण तक संघर्ष करने हेतु वचनबद्ध हूं। आमसभा सह व्यापारी मिलन समारोह को लोहरदगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ चन्द्रशेखर प्रसाद, कमल प्रसाद केशरी, अजय मित्तल, लालमोहन प्रसाद व विनय पोद्दार जी ने भी सम्बोधित किया व व्यापारी एकता को बनाकर रखने व चैंबर को संघर्षशील बनाने हेतु बातें कही। कार्यक्रम में वर्तमान वरीय उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांशयकार, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य पवन गौत्तम, धर्मेंद्र कुमार, दीपक सर्राफ, पुरुषोत्तम नाथ तिवारी, विजय कुमार खत्री, राजीव रंजन, पीयूष केशरी, दिनेश अग्रवाल, सुमित राय, उत्तम शर्मा, लोकेश प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद, फिरोज शाह समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse