टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। स्थानीय किसान भवन में विधानसभा की याचिका समिति की बैठक समिति प्रभारी माननीय विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य माननीय विधायक गोड्डा अमित कुमार मंडल एवं मनोनीत सदस्य ग्लेन जोसेफ गालस्टन, उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर, उपविकास आयुक्त महोदय गोड्डा संजय सिन्हा मौजूद रहे।झारखंड विधानसभा के याचिका समिति के सदस्य विधायक गोड्डा अमित मंडल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ जन शिकायतों के निष्पादन प्रतिवेदन पर बिन्दुवार समीक्षा की। उनके द्वारा खासकर जिले में बिजली, पानी, राशन, सिचाई, आवास, आपदा सहित दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श की गई। माननीय विधायक ने नहर चौक से पंचायत भवन भतडीहा सड़क मार्ग निर्माण को लेकर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव ने कहा जनता से जुड़े जन मुद्दों के निष्पादन में प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लाएं। महोदया के ने बताया कि विभागों में अधिकारी समन्वय बनाकर कार्यो को निष्पादित करें। समिति के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर क्रमवार सुनवाई की गई। महोदया ने जिला खाद्य आपूर्ति, वित्त विभाग से कृषि एवं पशुपालन, खान एवं भूतत्व विभाग, जल संसाधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, ऊर्जा, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित पेंडिंग पड़े मामलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागों को निदेशित किये गये। समिति ने कहा कि याचिका समिति के अधीन जो आवेदन आये हैं, उस पर गहन जांच करते हुए उनका निष्पादन यथाशीघ्र किया जाये। जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित जन मामलों का निष्पादन में तत्परता बरतें। महोदया के द्वारा खनन विभाग से संबंधित मामले, पेंशन, विद्युत प्रधानमंत्री आवास, सिविल सर्जन कार्यालय से संबंधित मामले, जल संकट, जलमीनार, चापाकल, आपूर्ति, शौचालय निर्माण, स्कूल, भवन और सड़कों की मरम्मत से संबंधित मामले पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। मौके पर उप विकास आयुक्त महोदय गोड्डा संजय सिन्हा, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ अनंत कुमार झा, अपर समाहर्ता गोड्डा स्मिता टोप्पो, जिला नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा नागेश्वर साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा सह जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल टुडू, जिला कृषि पदाधिकारी रमेश चंद्र सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, जिला सहायक योजना पदाधिकारी राज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse