टीम एबीएन, देवघर/रांची। झारखंड में बढ़ रहे लव जिहाद के विरोध में आज बजरंग दल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कल दिनांक 17 सितम्बर को विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्रीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग का समापन हुआ और झारखंड प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय बैठक कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन समारोह के बाद दिन के 11 बजे स्थानीय टावर चौक के समीप होटल राजावत के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस को बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक माननीय नीरज दौनेरिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए वर्तमान में झारखंड प्रांत में बढते हुए लव जिहाद की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दुमका की बेटी अंकिता प्रकरण से लेकर हाल के दो तीन माह दौरान पूरे झारखंड प्रांत में इस प्रकार की कुकृत्य एवं लवजिहाद पर घोर विरोध प्रकट किया। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य प्रशासन से मांग की है कि सरकार अविलंब इस प्रकार की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाये, ऐसे कुकृत्य करने वालों की पहचान कर कठोर से कठोर सजा दे। राज्य में धर्मान्तरण, लवजिहाद पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाये। कार्यक्रम के दौरान विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र बिमल जी, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह बजरंग दल क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार, प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय, कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अजय कुमार सिन्हा, जिला सह संयोजक अंजनि गौरव सिंह, गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, मोनू जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल जिला इकाई देवघर के जिला मंत्री बिक्रम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse