राहत : अब फंड ट्रांसफर पर एसएमएस चार्ज नहीं लेगा एसबीआई

 

एबीएन सेंटल डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंक सेवाओं के लिए लगने वाले कई तरह के चार्ज में से एक से राहत मिली है। एसबीआई ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर लगने वाले एसएमएस शुल्क को हटा दिया है। एसबीआई ने जानकारी दी कि यूएसएसडी सेवाओं का उपयोग करके उपयोगकर्ता अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। एसबीआई ने ट्वीट किया है, मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब एसएमएस शुल्क माफ! ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। बैंक ने आगे कहा कि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें पैसे भेजने, रिक्वेस्ट मनी, अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और यूपीआई पिन बदलना शामिल हैं। किसको फायदा : इस निर्णय से सबसे ज्यादा फायदा फीचर फोन रखने वालों को होगा। यूएसएसडी या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का उपयोग आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या खाता जानकारी की जांच करने के लिए होता है। साथ ही मोबाइल बैंकिंग लेनदेन में ये इस्तेमाल होता है। यह सर्विस फीचर फोन पर काम करती है। लिहाजा फीचर फोन वाले ग्राहकों को फायदा होगा। देश के 1 अरब से अधिक मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं में से 65% से अधिक अभी भी फीचर फोन वाले ग्राहक शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse