टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिले में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। हालांकि खुद को कमजोर पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने उग्रवादियों के एक बंदूक, भारी मात्रा में गोली और अन्य सामान बरामद किये हैं। पुलिस का सर्च अभियान जारी है। एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, लातेहार एसपी अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के पेचेगड़ा जंगल के पास जेजेएमपी के उग्रवादियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जंगल में पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर लोहरदगा की तरफ भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस के द्वारा सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान में एसपी अंजनी अंजन, लातेहार अभियान एएसपी संतोष कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse